Saturday, October 31, 2020

भूमिधरी पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने प्रर्दशन कर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

भूमिधरी पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने प्रर्दशन कर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

प्रशासन को गुमराह कर आदेश कराकर खुद कर रहे थे दूसरे के जमीन पर कब्जा।

पूर्व में विकलांग महिला के द्वारा कानुनगों के ऊपर झूठा पैसा मांगने का लगाया गया था आरोप।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जमीन हरखोरी धनछुला निवासी मगई मौर्य पुत्र बाढू मौर्य के साथ जमीन हरखोरी गांव की महिला व पुरुष आधा दर्जन कि सख्या मे तहसील पर पहुंचकर प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी सगड़ी अरविंद कुमार सिंह को ज्ञापन सौंप कर मांग किया कि हमारी भूमिधर पर गांव की शीलावती मौर्य व उसका भाई सुखराम मौर्य द्वारा प्रशासन को भ्रमित कर के गाटा सख्या 428 में शौचालय निर्माण हेतु अनुमति लेकर शौचालय नही बनवाया गया। बल्कि उसी भ्रामक रिपोर्ट के बल पर शीलावती मौर्य के द्वारा हम लोगों की जमीन के कुछ भाग पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। वही विकलांग महिला और उसके भाई के द्वारा बार-बार धमकी दिया जाता है कि फर्जी मुकदमों में फंसाकर तुम लोगों को जेल भेज दूंगी। नहीं तो शांत बैठे रहो हमारा विरोध किया तो प्रशासन में हमारी बातों की सुनवाई ज्यादा होगी हम तुम लोगों को फर्जी किसी मुकदमा में फंसा दूंगी। वही शीलावती मौर्य के द्वारा झूठा आरोंप लगाया गया कि हमारा शौचालय नहीं बनने दे रहे हैं और सगड़ी तहसील में कार्यरत कानुनगों वीरेंद्र कुमार मिश्रा को पैमाइश के नाम पर 5000 रुपए मांगने का झूठा आरोप भी महिला और उसके भाई के द्वारा लगाया गया था। वहीं महिला द्वारा हमारी भूमिधरी की जमीन को कब्जा करने की साजिश किया जा रहा है। ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी सगड़ी से मांग किया कि हमारी भूमिधरी की जमीन की पक्की पैमाइश करा कर हमारी समस्या का समाधान करें। इस दौरान संजय मौर्य, मुन्नीलाल नाई , प्रमिला मौर्य, सावित्री, राधिका देवी आदि रहे।

No comments:

Post a Comment