बेखौफ बदमाशों ने असलहे के दम पर छीनी बाइक।
पुलिस के पीछा करने पर बाइक छोड़ भागें बदमाश।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के बेरमा से बागखालिस बाजार जाने वाली मोड़ के पुलिया के पास सोमवार की रात में 9:00 बजे के करीब बदमाशों ने कट्टा सटाकर प्रमोद यादव पुत्र चन्द्रदेव यादव गांव लोहरा थाना मुबारकपुर निवासी की बाइक छीन लिया और बाइक लेकर भाग निकले। वही पीड़ित व्यक्ति द्वारा घटना
की सूचना तत्काल जीयनपुर पुलिस को दिया गया। बाइक लूट की घटना की जानकारी जैसे ही जीयनपुर पुलिस को मिली तत्काल मौके पर पहुंचकर बदमाशों को पकड़ने के लिए चारों तरफ घेराबंदी कर दी घेराबंदी देखकर बदमाशों ने बाइक को मुबारकपुर रोड़ पर छोड़कर भाग निकले। वही बाइक मिलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
No comments:
Post a Comment