अधिवक्ताओं ने हाथरस में हुए गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए राज्यपाल के नाम भेजा ज्ञापन।
अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम, नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।
पीड़िता के परिवार को 50 लाख की आर्थिक मदद, परिवार के एक सदस्य को नौकरी दे सरकार।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के मुख्यालय पर अधिवक्ता संगठन ने हाथरस में हुए गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सगड़ी तहसील मुख्यालय पर जमकर नारेबाजी करते हुए माननीय राज्यपाल महोदय के नाम नायब तहसीलदार विनय प्रभाकर को सौंपा ज्ञापन। अधिवक्ताओं ने मांग किया कि जो हाथरस में गैंगरेप पीड़िता बेटी के साथ हुआ है। उन दरिंदों को फांसी दिया जाये या उम्र कैद की सजा। वही अधिवक्ता सूर्यभान सरोज ने कहा कि जनपद हाथरस एवं जीयनपुर आजमगढ़ में बाल्मीकि समाज की लड़की के साथ समाज के दरिंदो द्वारा किये गयें गैंगरेप एवं लड़की की मृत्यु से पूरे देश में आरोपितों के विरुद्ध आक्रोश व्याप्त है। समाज के ऐसे दरिंदों को समाज किसी भी रूप में स्वीकार नहीं करता है। सरकार द्वारा बनायें जा रहे। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान ऐसे हैवानियत के दरिंदों के सामने उक्त नारा बेमानी साबित हो रहा है। हम अधिवक्तागण देश की महान बेटी की मृत्यु आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं और उनके परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में सभी अधिवक्ता साथ हैं। हम अधिवक्ता समाज के हर वर्ग के हक की लड़ाइयां लड़ते रहेंगे और उनको न्याय दिलाने का कार्य करते रहेंगे। अधिवक्ताओं ने मांग किया कि समाज के ऐसे दरिंदों को किसी रूप में बक्सा न जायें और उनके विरोध सख्त से सख्त कार्यवाही करने की जरूरत है। उन्हें फांसी की सजा दी जाये और पीड़ित परिवार को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किया जाए जब तक रैप पीड़िता को न्याय नहीं मिल जाता तब तक हम लोग चुप बैठने वाले नहीं हैं। इस दौरान संतोष कुमार, संजय कुमार, सुदामा राम, सर्वेश कुमार, चंद्रिका यादव, रवि कुमार गौतम, अनिल कुमार गौड़, मनीष राय, सुधीर राय, कामरान, अरुण सिंह, बालचंद यादव, वेद प्रकाश राय, आशीष मिश्रा, महेंद्र पासवान, रविंद्र कुमार, लालचंद यादव, पंकज कुमार, मुकेश राय, रामवृक्ष यादव, दिनेश चौबे, ब्रम्हप्रकाश आदि रहे।
No comments:
Post a Comment