Tuesday, October 13, 2020

दुर्गा पूजा दशहरा को देखते हुए पीस कमेटी की मीटिंग बुलाई गई।

दुर्गा पूजा दशहरा को देखते हुए पीस कमेटी की मीटिंग बुलाई गई।

सीओ सगड़ी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की मीटिंग सम्पन्न।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी सगड़ी के अध्यक्षता में मंगलवार की शाम को पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई। जिसमें प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा कमेटियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी सगड़ी अजय कुमार यादव ने सभी दुर्गा पूजा समितियों को परंपरा के अनुसार शांति पूर्वक इस पर्वों को मनाने और वैश्विक महामारी कोविड 19 का पालन करते हुए शासन के गाइड लाइन से अवगत कराया। वही उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को गंभीर रोगों से ग्रसित व्यक्तियों 05 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को घर पर सुरक्षित रहने की सलाह दी जायें। सार्वजनिक स्थलों पर सभी व्यक्ति यथासंभव आपस में 02 गज की दूरी बनाए रखें। चेहरे पर मास्क कवर लगायें रहे। साबुन से कम से कम 40 सेकंड तक नियमित रूप से हाथ धोएं। हैंड वास सैनिटाइजर का प्रयोग करें। आरोग्य सेतु ऐप का प्रयोग सभी को करने की सलाह दी जायें। पूजा पंडालों में शारीरक दूरी और मास्क लगाकर जायें। पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाने पर भी विचार किया जायें। जिस व्यक्ति को मूर्ति बेचें उसका नाम- पता और आधार कार्ड का फोटो कॉपी और उस व्यक्ति का मोबाइल नंबर  अवश्य ले लें और इसकी सूचना अपने नजदीकी पुलिस चौकी या कोतवाली पुलिस को दें। मूर्तियों की स्थापना पारम्परिक स्थान पर ही किया जायें। मुर्तियों का आकार छोटा रखा जायें और मैदान की क्षमता से अधिक लोग ना रहे। चौराहा और सड़क पर कोई भी मूर्ति न रखी जाये। आवश्यकता अनुसार वैकल्पिक व्यवस्था हेतु जिला प्रशासन आयोजन समिति से विचार-विमर्श कर कोविड 19 के प्रोटोकॉल के अनुसार कार्रवाई करें। मूर्तियों के विसर्जन में यथासंभव छोटे वाहनों का प्रयोग किया जाना अनिवार्य मूर्ति विसर्जन के कार्यक्रम में न्यूनतम व्यक्ति सम्मिलित रहेगें और बुनियादी सुविधाएं जैसे पेयजल, प्रकाश , सैनिटाइजर , सुरक्षा आदि को बेहतरी ढंग से निर्वहन करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने मुर्ति समितयों से कम से कम हार्न लगाने का भी अनुरोध किया साथ ही चेतावनी दिया कि डीजे बजाने को लेकर प्रशासन पहले से ही चेतावनी जारी कर चुका है। डीजे बजाया गया तो प्रशासन सख्ती से निपटेगा। वहीं जीयनपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी ने पीस कमेटी में आयें हुए सभी सम्मानित व्यक्तियों का आभार प्रकट किया। इस दौरान चौकी इंचार्ज अजमतगढ़ राजकुमार तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष जीयनपुर हरिशंकर यादव,अधिशासी अधिकारी जीयनपुर अखिलेश यादव, नेहाल मेहंदी, मन्नूलाल जायसवाल, पप्पू पाठक, हरिओम जायसवाल, मनीष चौरसिया, मदन शर्मा,कैलाश यादव, राजेश साहनी,रामसरीख यादव, अनीस अहमद, शन्नो खान,जयहिंद यादव आदि लोग मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment