Friday, August 12, 2022

अभिषेक राय के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा।

अभिषेक राय के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा।

आजादी के 75 वें वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के तहत निकाला गया तिरंगा यात्रा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर में भाजपा नेता अभिषेक राय के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा पूरे नगर पंचायत का भ्रमण करते हुए समाप्त हुई। इस दौरान भारत माता की जय जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज रहा था। इस दौरान अभिषेक राय ने बताया  15 अगस्त को भव्य तरीके से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम चल रहा है। जो बहुत ही सराहनीय है। इस मौके पर पूर्व विधायक वंदना सिंह,अभिषेक सिंह सोनू, हिमांशु जायसवाल, संदीप सिंह,विकास राय,चंद्रजीत यादव,राजाराम सोनकर,गुड्डू राय,सिद्धनाथ राय,जयप्रकाश सिंह,राधेश्याम सिंह,भोलू राय,ज्ञानेंद्र मिश्रा,चन्द्रशेखर सिंह आदि मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment