क्षेत्राधिकारी सगड़ी के नेतृत्व में निकाला गया तिरंगा यात्रा ।
आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत स्वतंत्रता सप्ताह एवं हर घर तिरंगा यात्रा निकाला गया।
( मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी आजादी के 75 वें वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव,के अन्तर्गत स्वतंत्रता सप्ताह एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम के आयोजन को भव्य रूप से मनाये जाने हेतु तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सीओ सगड़ी अनिल कुमार वर्मा के नेतृत्व में डाक बंगला जीयनपुर से शुरू होकर पूरे नगर का भ्रमण करते हुए जीयनपुर कोतवाली पर आकर समाप्त हुआ। इस तिरंगा रैली में सीओ सगड़ी अनिल कुमार वर्मा, जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय,रौनापार थाना प्रभारी अखिलेश पान्डेय, बिलरियागंज थाना प्रभारी विजय मौर्या और महराजगंज थाना प्रभारी सहित पुलिस के जवान अपने-अपने हाथो मे तिरंगा झण्डा लेकर देश भक्ति के गगन भेदी नारो के साथ पूरे जोश के साथ आगे बढ़ते जा रहे थे। इस तिरंगा रैली में उपस्थित सभी लोगो मे देश भक्ति का उत्साह देखने को मिल रहा था। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम 15 अगस्त तक इसी प्रकार चलता रहेगा। उन्होने अपील करते हुए कहा कि 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह एवं 13 से 15 अगस्त तक,हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम का भव्य आयोजन करे। उन्होने उपस्थित लोगो का आवाह्न करते हुए स्वाधीनता दिवस के दिन,हर घर मे तिरंगा‘ फहराने की अपील करते हुए आस- पास-पड़ोस,गांव और नगर में भी लोगो को घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। उन्होने कहा कि आज इसी भावना के साथ आप लोग अपने-अपने घरो में जाकर आस-पास पड़ोस में लोगो को भी स्वाधीनता दिवस की 75 वें वर्ष गांठ के अवसर पर झण्डा रोहण करते हुए राष्ट्र के प्रति देश भक्ति की भावना को जागृत करें। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस के जवान और स्थानीय लोग मौजूद रहें।
No comments:
Post a Comment