Wednesday, August 10, 2022

त्योहारों एव तिरंगा यात्रा को लेकर शांति समिति की बैठक।

त्योहारों एव तिरंगा यात्रा को लेकर शांति समिति की बैठक।

एक समय एक रूट से न निकाले तिरंगा यात्रा।

छोटी सी लापरवाही कभी भी पड़ सकती है भारी ।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर बुधवार को त्योहारों और आजादी का अमृत महोत्सव पर तिरंगा यात्रा को लेकर देर शाम शांति समिति की बैठक बुलाई गई।
बैठक को संबोधित करते हुए कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने प्रबंधकों और प्रधानाचार्य व आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा निकाली जाए तो वह तय समय,निश्चित रूट एवं कितने लोग यात्रा में शामिल रहेंगे इसकी जानकारी थाना कोतवाली व संबंधित पुलिस चौकी को होनी चाहिए। किसी भी दशा में हाईटेंशन तार या खतरनाक स्थानों से तिरंगा यात्रा न निकाली जाए। बैठक में ज्ञानेंद्र मिश्रा, जालंधर कुमार,प्रधानाचार्य अरुण कुमार श्रीवास्तव,यशवंत सिंह, सोनू,मेवा लाल यादव,जयराम सिंह पटेल,जनार्दन गौतम,राकेश कुमार श्रीवास्तव,दीपक गुप्ता, हासिम प्रधान,सुभाष प्रधान आदि उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment