Tuesday, August 8, 2023

सरकारी विद्यालयों को छोड़ नहीं खुले निजी विद्यालयों के ताले।

सरकारी विद्यालयों को छोड़ नहीं खुले निजी विद्यालयों के ताले।

आजमगढ़ में शिक्षक और प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी का मामला।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के तमाम निजी विद्यालय रहे बंद जिले के एक निजी विद्यालय के शिक्षक और प्रधानाचार्य को बिना किसी जांच के गिरफ्तार किए जाने के मामले को लेकर सगड़ी तहसील के अधिकांश निजी विद्यालय मंगलवार को बंद रहे। सुबह से ही विद्यालय में ताला बंदकर शिक्षकों ने विरोध स्वरूप कोई कार्य भी नहीं किया।सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत स्थित सीबीएससी, एसएससी और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित सभी विद्यालय पूरे दिन बंद रहे। सेंट जेवियर्स स्कूल जीयनपुर प्रधानाचार्य संजय पाठक,तथागत इंटर कॉलेज के प्रबंधक अनुराग यादव,पंडित दीनदयाल विद्यापीठ मालटारी के प्रबंध अमरनाथ तिवारी,चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल अजमतगढ़ के प्रबंधक छेदी लाल गुप्ता सहित दर्जनों विद्यालयों के प्रधानाचार्य और संचालकों ने घटना में मृत छात्रा के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा की जो घटना हुई वह अत्यंत दुखद है लेकिन बिना किसी जांच के शिक्षक और कक्षा अध्यापक को जेल में डाल देना कतई न्यायोचित नहीं है।विद्यालय सदा छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रयास करता है। इस प्रयास में छात्र की हर गतिविधि पर ध्यान रखा जाता है। वैधानिक दायरे में दंड भी दिया जाता है।इसका मतलब यह नहीं कि विद्यालय कि जिम्मेदारों को बिना किसी जांच के जेल में डाल दिया जाए।

No comments:

Post a Comment