Tuesday, August 1, 2023

समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर पुलिस ने समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त गैंग लीडर नवाजिश सहित दो लोगों को अंजान शहीद बाजार से मंगलवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। जीयनपुर कोतवाली के अंजान शहीद में 3 मई 2021 को प्रधान पद की मतगणना के विजई प्रधान पक्ष के कुछ लोग खुशी में पटाका छोड़ रहे थे। जिसको लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। अंजान शहीद गांव के ही सलीम पुत्र मोहम्मद ने उस समय तहरीर देकर 10 लोगों पर संगठित होकर समाज विरोधी कार्य करने सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। सलीम ने आरोप लगाते हुए कहा था कि मेरे पिता हार्ट अटैक की बीमारी थी। प्रधान पक्ष के लोगों ने जानबूझकर पटाखा छोड़ा जिससे मेरे पिता का इंतकाल हो गया। विरोध करने पर संगठित होकर लोगों ने हम लोगों को मारा पीटा। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और इसकी जांच उपनिरीक्षक केसर यादव सौंपी गई। जांच के दौरान पाया गया कि नवाजिश पुत्र तारीक उर्फ आरिफ और राजिक पुत्र इसरार अहमद समाज विरोधी कृत्यों में लिप्त है। जबकि वर्तमान प्रधान नोमान अहमद सहित अन्य 8 लोगों की नामजदगी गलत पाई गई। इस संबंध में जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि जांच में दोषी पाए गए दोनों  युवकों को अंजान शहीद  बाजार से मंगलवार को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।

No comments:

Post a Comment