Friday, August 4, 2023

जनपद आजमगढ़ की गौरव जिया राय को मिला डॉ टेंपल ग्रैंडिग अवॉर्ड।

जनपद आजमगढ़ की गौरव जिया राय को मिला डॉ टेंपल ग्रैंडिग अवॉर्ड।

ओपन वॉटर स्विमिंग मे जिया राय को मिल चुके हैं कई राष्ट्रीय अवार्ड।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ओपन वाटर स्विमिंग में प्रदर्शन के लिए आजमगढ़ जनपद की होनहार बेटी जिया राय को अब तक दर्जनों राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अवार्ड मिल चुके हैं। यूएसए फ्यूचर होराइजन आईएनसी संस्था द्वारा जिया राय को अपना प्रतिष्ठित पुरस्कार डॉ टेंपल ग्रैंडिग अवार्ड 2022 देकर सम्मानित किया। जिया राय के पुरस्कृत होने से जनपद आजमगढ़ के लोग काफी खुश हैं। ऑटिज्म स्पेक्ट्रम से पीड़ित जिया राय आजमगढ़ जनपद के सगड़ी क्षेत्र के कटाई अलीमुद्दीनपुर की रहने वाली है। उन्होंने 20 मार्च 2022 को विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए तलाईमन्नार (श्रीलंका) से धनुषकोडी (भारत) तक 29 किमी की दूरी 13 घंटे और 10 मिनट में तय करके पाक जलडमरूमध्य को पार करके भारत का नाम रोशन किया था और वह विश्व की सबसे युवा और तेज़ महिला तैराक बनी थीं। जिया राय ने श्राइवर-कैनेडी स्टूडेंट अचीवमेंट अवार्ड- 2023 (यूएसए), प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबी) - 2022 भी अर्जित कर रखा है। जिया राय के पिता मदन राय व चाचा विपीन राय,और बाबा सुबाष राय सहित उनके परिवार के लोग उनके इस अवार्ड पाने से काफी खुश हैं।

No comments:

Post a Comment