दलित नाबालिक का अपहरण के बाद दो दिनों तक दुष्कर्म मुकदमा दर्ज।
दलित नाबालिक ने दो दिन घर में बंदकर मुस्लिम युवक पर दुष्कर्म का लगाया आरोप दर्ज हुआ मुकदमा।
अगवाकर दुष्कर्म सहित लैंगिक अपराध से संरक्षण व अनुसूचित जाति व जनजाति निवारण अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मुकदमा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अतरकक्षा बरडीहा निवासी दलित नाबालिक ने मुस्लिम युवक पर अगवा कर दो दिन घर में बंद कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। जीयनपुर पुलिस ने दुष्कर्म सहित लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण व अनुसूचित जाति एवं जनजाति निवारण अधिनियम के तहत दर्ज किया मुकदमा। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी दलित नाबालिक ने जीयनपुर कोतवाली पर शुक्रवार को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 31 जुलाई की रात्रि 8:00 बजे 14 वर्षीय दलित घर से शौच करने के लिए गई हुई थी। इस दौरान नूर आलम पुत्र जमालुद्दीन उम्र 21 वर्ष निवासी अतरकक्षा ने मुंह बंदकर लड़की का अपहरण कर अपने घर ले गया और घर के अंदर कमरे में बंदकर दो दिन तक दुष्कर्म करने के बाद 2 जुलाई की रात्रि 12:00 बजे गन्ने के खेत में ले जाकर छोड़ दिया। इधर बालिका के परिजन रिस्तेदारी में खोज बिन करते रहे जब बालिका नही मिली तो कोतवाली जाने की तैयारी कर रहे थे कि बालिका रात्रि में रोते बिलखते घर पहुंची उसे देख परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। जब उससे पूछताछ की तो पूरी आपबीती बताई तो परिजन जीयनपुर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। नाबालिक की तहरीर पर जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय के निर्देश पर जीयनपुर महिला पुलिस ने बयान दर्जकर जीयनपुर पुलिस ने धारा 363,376(3),342, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण धारा (4) व अनुसूचित जाति व एवं जनजाति निवारण अधिनियम 3(2) वी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित को हिरासत में लेकर जांच में जुटी हुई है।
No comments:
Post a Comment