फरार चल रहे अभियुक्त के घर 82 की नोटिस चस्पा की गई।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र को कोकिलपार गांव में न्यायालय द्वारा जारी 82 सीआरपीसी की नोटिस अभियुक्त पप्पू उर्फ अरशद पुत्र मकसूद के घर पर चस्पा की गई। साथ ही मुनादी कराई गई। उपनिरीक्षक शंकर यादव ने बताया कि पप्पू उर्फ अरशद चोरी के मामले में फरार चल रहा है। अभियुक्त कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा था। बहुत दिनों से घर छोड़कर फरार है। न्यायालय के आदेश पर फरार चल रहे पप्पू के घर पर डुगडुगी पिटवाकर 82 की कार्रवाई करते हुए नोटिस चस्पा की गई।
No comments:
Post a Comment