लद्दा शाह उर्स मेले में हजारों की सख्या में जुटें जायरीन।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत जीयनपुर के चुनुगपार में लगने वाले लद्दा शाह सालाना उर्स मेला में धूमधाम से मनाया गया। जहां दूर-दूर से जायरीन उर्स में शिरकत करते हैं एवं चादर पोशी की जाती है।जहां पर दूरदराज से दुकानदार बिहार उत्तर प्रदेश बाराबंकी बहराइच जौनपुर महाराष्ट्र देवरिया गोरखपुर सिद्धार्थनगर वाराणसी सोनभद्र भदोही मऊ आजमगढ़ आदि स्थानों से दुकानदार अपने सामानों के साथ उर्स में पहुंच चुके हैं। और अपनी दुकानों को सजाना प्रारंभ कर दिए हैं।यही नहीं लद्दा शाह के मजार की महिमा को देखते हुए काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष जुटते हैं। जहां रात भर मजार पर अगरबत्ती जलाकर दुआखानी करते हैं। साथ ही झूले बिरयानी मीठा हलवा पराठा एवं तरह-तरह की मिठाइयां और मीना बाजार एवं कृषि यंत्र भरपूर मात्रा में बेचे जाते हैं। उर्स में काफी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहा।जहां चप्पे- चप्पे पर महिला पुलिसकर्मी सहित अन्य पुलिस लगा दी गई है। वही उर्स के दौरान बच्चों ने जहां झूले और पकौड़ी खिलौना बिरयानी मीठा हलवा आदि का आनंद उठाया तो लोगों ने जमकर खरीदारी की।मीना बाजार काफी गुलजार रहा जहां पर लोगों ने जमकर खरीदारी की 2 दिन तक चलने वाले उर्स में दूर दराज से आए जायरीनों ने चादरपोशी कर परिवार के लिए सुख समृद्धि एवं दुआएं मागीं।उर्स कमेटी द्वारा उर्स के लिए कव्वाली आदि का प्रबंध किया गया था। साथ ही साथ मेले में रोलेक्स लाइटों का बेहतरीन इंतजाम किया गया है। चारों तरफ लाइटों और प्रकाश से पूरा लद्दा शाह मजार जगमगा रहा है।अंदर लोगों द्वारा चादरपोसी की जा रही थी।तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर के रहने वाले नेहाल मेहंदी द्वारा एक बड़ी चादर की ताजपोसी की गई। प्रतिवर्ष लगने वाले उर्स में दूरदराज से लोग आते हैं।जिसमें राजस्थान बलिया जौनपुर वाराणसी अयोध्या लखनऊ बाराबंकी आदि स्थानों से लोग उर्स में पहुंचकर ताजपोशी करते हैं। उर्स का माहौल ऐसा था कि हर तरफ दुकाने सजी हुई थी और लोग खरीदारी कर रहे थे। बच्चों द्वारा एवं महिलाओं द्वारा बड़े-बड़े झूलों का आनंद लिया गया। इस दौरान पूरे मेला परिसर में चप्पे- चप्पे पर पुलिस लगाई गई थी।
No comments:
Post a Comment