पिकअप गाड़ी की टक्कर में बाइक सवार युवक घायल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत।
पिता ने अज्ञात वाहन के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के रजादेपुर कैथौली मार्ग पर बड़ागांव के पास शनिवार को देर शाम 6:30 बजे के लगभग सामने से आ रही पिकअप वैन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। अस्पताल पहुंचते ही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार को मृतक के पिता ने जीयनपुर कोतवाली में अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जीयनपुर कोतवाली के मोहम्मदपुर गांव का निवासी संदीप पुत्र राजेंद्र अपनी ससुराल धनछुला गया हुआ था। शाम को वह ससुराल से घर लौट रहा था। बड़ागांव के पास बाजार गोसाई की तरफ से आ रही चार पहिया वैन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वैन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सरकारी एंबुलेंस से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा।वही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जैसे ही परिजनों को मौत की सूचना मिली घर में कोहराम मच गया।
No comments:
Post a Comment