Friday, August 4, 2023

नगर पंचायत अजमतगढ़ कार्यालय पर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन जमकर की नारेबाजी।

नगर पंचायत अजमतगढ़ कार्यालय पर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन जमकर की नारेबाजी।

नगर पंचायत अजमतगढ़ में परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों को किया जा रहा परेशान।

मानक के विपरीत मिड डे मील बनाने का सभासदो का आरोप।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ में संचालित हो रहे परिषदीय विद्यालयों में सभासद एवं सभासद पुत्र द्वारा शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को परेशान किया जा रहा है। जिसको लेकर शुक्रवार उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ एवं शिक्षकों द्वारा नगर पंचायत अजमतगढ़ कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर विरोध किया गया। साथ ही अधिशासी अधिकारी व नगर पंचायत अजमतगढ़ अध्यक्ष को संबोधित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। अजमतगढ़ नगर पंचायत में प्राथमिक विद्यालय प्रथम,प्राथमिक विद्यालय द्वितीय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय अजमतगढ़ में संचालित होता है। शिक्षण अवधि के समय अनैतिक तरीके से वार्ड नंबर 9 गौरीशंकर नगर के सभासद सुशीला देवी का पुत्र अनिल कुमार एवं वार्ड नंबर 8 इंदिरा नगर का सभासद अभिषेक कुमार राय प्रतिदिन विद्यालय में आकर शिक्षिकाओं एवं शिक्षकों को परेशान किया जाता है। और पैसे की मांग की जाती है। पैसा नहीं देने पर वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी जाती है। जिसके चलते शिक्षक शिक्षिकाएं,बच्चे डरे और सहमे हुए हैं। अगर कोई घटना घटित होती है तो उपरोक्त दोनों लोग जिम्मेदार होंगे। साथ ही दोनों लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। वही सभासद पुत्र और सभासद पर अध्यापको ने आरोप लगाया कि धमकी दे रहे है कि भोजन नही बनने देगे। अध्यापको ने धन उगाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सभासद स्वयम भोजन बनवाये तो खुद समझ मे आ जायेगा। अध्यापको ने आगे चेतावनी दी कि अगर इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो वृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ अजमतगढ़ के अध्यक्ष जितेंद्र यादव,ब्लॉक मंत्री जसवंत कुमार,वरिष्ठ उपाध्यक्ष, धनंजय सिंह,राजमणि शर्मा, अवधेश यादव,प्रदुमन राय, रामकरन राम,पंकज सिंह,हुमा परवीन,नूरआलम,डॉ रामदरस विद्यार्थी,शाहिदा खातून,केदार यादव,विद्या राही,वीरेंद्र शाही आदि लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment