Monday, March 23, 2026

तहसील दिवस पर जानकारी के अभाव में नही आये फरियादी भीड़ रही नदारत।

तहसील दिवस पर जानकारी के अभाव में नही आये फरियादी भीड़ रही नदारत।

कुल 46 शिकायती प्रार्थना पत्रों में एक का मौके पर निस्तारण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील सामाधन दिवस का आयोजन सोमवार को उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया पर शनिवार को छुट्टी होने के कारण लोगों को सोमवार को तहसील सामाधन दिवस की जानकारी के अभाव में फरियादियों की संख्या नदारत रहने से कर्मचारियों अधिकारियों की भी मौज रही। जहां कुल 46 प्रार्थना पत्र पड़े। जिनमें से एक का मौके पर निसतारण कर दिया गया। जिसमें विकास से 05,राजस्व से 25,पुलिस से 13,चकबंदी से 02 व निस्तारण एक जबकी तहसील अस्तरी अन्य विभागों के अधिकारी भी नदारत रहे। और छोटे कर्मचारियों को भेज कर किसी तरह से उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास किया। जबकी फरियादी कम आने के कारण कर्मचारी अधिकारी भी आराम से कार्यों को निपटाते रहे। जब किसी बड़े अधिकारी की उपस्थिति तहसील दिवस पर नहीं हो रही है तो अक्सर देखा जा रहा है की फरियादियों की संख्या ना के बराबर रह रही है। लोगों का रूझान तहसील समाधान दिवस से हटने लगा है जिस वजह से तहसील दिवस का आयोजन लोगों के समझ से परे हो रहा है।अधिकारी मोबाइल देख देख के समय बिताते रहे फरियादी का पता नहीं सिर्फ़ राजस्व के ही कर्मचारी अधिकतर संख्या में तहसील दिवस में बैठे रहे और अपने कार्यों को निपटाते रहे।इस दौरान उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह, नायाब तहसीलदार विवेकानंद गुप्ता, खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र,प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अजमाटगढ़ संजय यादव,अनिल सिंह,अनिल राय, समौधी राम,समझावन कनौजिया आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment