श्रीरामनवमी पर अजमतगढ कस्बा में श्रीराम व लखन की निकाली गई झांकी।
अजमतगढ़ कस्बा में निकली मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की शोभायात्रा शामिल हुए सैकड़ों लोग।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत अजमतगढ़ कस्बा में श्रीराम जन्म उत्सव पर राम लखन हनुमान की निकली झांकी शोभायात्रा में शामिल हुए सैकड़ों कस्बावासी घोड़ा डीजे के साथ श्रीराम के जयकारों से गूंजा क्षेत्र।श्रीराम जन्मोत्सव पर शुक्रवार की शाम 4:00 बजे अजमतगढ़ कस्बा में श्री राम युवा समिति के द्वारा गोगा साव,भीखी साव शिव मन्दिर से भव्य रुप से निकली शोभा यात्रा रथ पर सवार श्रीराम लखन हनुमान के आगे आगे घोड़ा डीजे के धुन पर थिरकते हुए कस्बावासी श्रीराम के जयकारा लगाते हुए खंड विकास मार्ग अजमतगढ़,नरायना मार्ग,अजमतगढ़ कस्बा होते हुए जीयनपुर मार्ग,गोगा साव भिखी साव की प्रतिमा होते हुए स्मिथ इंटर कॉलेज, सामुदायिक केंद्र अजमतगढ़ होते हुए फिर गोगा साव,भिखी साव शिव मंदिर पर श्रीराम लखन की झांकी समाप्त हुई। इस दौरान अजमतगढ़ कस्बा के सैकड़ों की संख्या में युवक पुरुष व महिला सम्मिलित हुए पूरा कस्बा भगवान श्रीराम के नारों से गूंज उठा। वर्ष 2017 से राम नवमी के अवसर पर प्रतिवर्ष श्रीराम की झांकी अजमतगढ़ कस्बा में निकाली जाती है।मुख्य अतिथि आरपी राय सोनू गौरक्षा प्रांत अध्यक्ष गोरखपुर व श्रीराम युवा समिति अध्यक्ष शुभम वर्मा, उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण साहू,कोषाध्यक्ष शिवम पटवा,आनंद रस्तोगी, अंगद वर्मा,अरविंद शर्मा,पीयूष,अनुज,मंगल बर्मा,धर्मेंद्र सोनकर,पारितोष जायसवाल,पूर्व विधायक वंदना सिंह,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा,पारसनाथ सोनकर, शुभम राय,कन्हैया अग्रवाल,कौशल पान्डेय,चंद्र शेखर सिंह,आर्यन,संजय चौबे सहित अजमतगढ़ कस्बा के सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष सम्मिलित रहे।
No comments:
Post a Comment