सगड़ी में सुभासपा का शक्ति प्रदर्शन ओमप्रकाश राजभर करेंगे संबोधन।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के जीयनपुर में आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। जबकि प्रदेश स्तर के नेताओं ने सगड़ी में डेरा डाल दिया है।जीयनपुर स्थित रामलीला मैदान में रविवार को सुबह 11 बजे सम्मेलन शुरू होगा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर शामिल होंगे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व राज्यमंत्री डा.महेशचंद्र प्रजापति और सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार गुप्ता भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे प्रमुख महासचिव एवं मंत्री प्रतिनिधि वकील चौरसिया, प्रदेश संगठन मंत्री हरिबदन प्रजापति और पूर्वांचल महिला मंच की सीमा राव ने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर जनसंपर्क किया गया है। उन्होंने दावा किया कि कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक जुटेंगे। इस दौरान आलोक चौरसिया,विवेक प्रजापति, दीपक प्रजापति,प्रेम सोनकर, गोविंद प्रजापति समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment