Saturday, March 7, 2026

सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 68 प्रार्थना पत्र पड़े।

सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 68 प्रार्थना पत्र पड़े। 

प्राथमिक विद्यालय खतीबपुर पर सड़क निर्माण की प्रधानाध्यापक ने की मांग़।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर कल 68 प्रार्थना पत्र पड़े प्राथमिक विद्यालय खतीबपुर पर प्रधानाध्यापक ने सड़क निर्माण की मांग।शनिवार को उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सुबह 10:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया इस दौरान कुल 68 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें राजस्व के 50, पुलिस के 10, विकास के आठ प्रार्थना पत्र रहे वहीं संपूर्ण समाधान दिवस पर प्राथमिक विद्यालय खतिबपुर प्रधानाध्यापक जयप्रकाश सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर गांव से प्राथमिक विद्यालय तक सड़क निर्माण की मांग की वहीं बताया कि आजादी के बाद से अब तक गांव से प्राथमिक विद्यालय तक आवागमन के लिए कच्चा मार्ग है जिस पर घास फूस उगी हुई है। वहीं बारिश में पानी से डूब जाता है जिससे बच्चों व शिक्षकों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह ने खंड विकास अधिकारी जितेंद्र मिश्रा को जांच कर कार्रवाई के लिए कहा और सभी प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया इस दौरान सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य रूप से सगड़ी तहसीलदार शिव प्रकाश सरोज,नायब तहसीलदार रणजीत बहादुर सिंह,संजय राय सहित दर्जनों की संख्या में स्थानीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment