Monday, March 23, 2026

तौहीद गैस एजेंसी सीज होने से 13 हजार 126 उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी।

तौहीद गैस एजेंसी सीज होने से 13 हजार 126 उपभोक्ताओं की बढ़ी परेसानी।

16 मार्च को 642 सिलेंडर बिना ओटीपी के किये थे वितरित।

बिना गैस के भटक रहे उपभोक्ता परेशान।

जिलाधिकारी को पत्र भेजकर दूसरे विकल्प की तलाश।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बनकट स्थित तौहीद इण्डेन गैस एजेंसी को प्रशासन द्वारा 16 मार्च को बिना ओटीपी के गैस सिलेंडर बाँट देने और 642 सिलेंडर गोदाम से गायब होने को लेकर प्रशासन ने एजेंसी को सील करते हुए एफआईआर सम्बंधित के खिलाफ करा दिया था। जहां कुल 13 हजार 126 उपभोक्ताओ का रजिस्ट्रेशन एजेन्सी पर मौजूद है। पर इन उपभोक्ताओ को एजेंसी से गैस नहीं मिलने और ना ही एजेंसी से कोई सटीक काउंटर लगाकर जानकारी देने वह उपभोक्ताओं द्वारा फोन किए जाने पर फोन ना उठाने को लेकर आक्रोश व्याप्त है और लोग परेशान होकर अन्य विकल्पों की तलाश में लगे हुए जबकि प्रशासन द्वारा एजेंसी को सील करने के बाद अब तक समुचित कार्रवाई न किए जाने उपभोक्ताओं के हित की बात ना होकर अब तक उन्हें गैस की कोई संचित व्यवस्था नहीं की गई जबकि इस संबंध में उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह ने बताया कि एक-दो दिन में उपभोक्ताओं के लिए गैस की व्यवस्था की जा रही है जिसके लिए अन्य एजेंसी से इन उपभोक्ताओं को अटैच करके गैस देने का प्रयास किया जा रहा है।वही पूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय को चार दिन पूर्व पत्र उक्त के संबंध में भेजा जा चुका है।पर अब तक कोई व्यवस्था नहीं हुई है नहीं कोई जानकारी प्राप्त हो पाई है। जल्द ही इन उपभोक्ताओं के लिए अलग से व्यवस्था की जाने की संभावना है जबकि हजारों उपभोक्ता गैस को लेकर परेशान है और उन्हें गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है। जिस वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं कई उपभोक्ताओं ने बताया कि एजेंसी पर गैस कब तक उपलब्ध होगी इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है और ना ही कोई अतिरिक्त काउंटर लगाया गया है फोन करने के बाद भी एजेंसी के लोग फोन नहीं उठा रहे हैं जिस वजह से हमारी समस्याओं का निदान नहीं हो पा रहा है। उपभोक्ताओ में उमेश साहनी,अजय यादव, सुभाष, अकरम,रविन्द्र,पप्पू कुमार,किशुन चौबे,डबलू चतुर्वेदी आदि ने बताया कि गैस न मिलने से घर का खाना नहीं बन पा रहा है और लकड़ी भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है किसी तरह से काम चलाया जा रहा है। एजेंसी मालिक ना तो फोन उठा रहे हैं ना कोई जानकारी दे रहे हैं यदि जल्द हम लोगों की व्यवस्था नहीं हुई तो प्रशासन हमारे कनेक्शन को अन्यत्र एजेंसी पर स्थानांतरित करने की व्यवस्था कराए जिससे कि हमें आसानी से गैस उपलब्ध हो सके।

No comments:

Post a Comment