उच्च न्यायालय के आदेश पर डीएम ने देवापार ग्राम सभा की कराई जांच।
जांच के लिए नामित समाज कल्याण अधिकारी की ना मौजूदगी में हुई जांच।
पक्ष विपक्ष में जांच के दौरान कई बार हुई तू तू मैं मैं, 44 शिकायतों की जांच।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी उच्च न्यायालय के निर्देश पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने शनिवार को विकास खंड अजमतगढ़ के ग्राम पंचायत देवापार ग्रामसभा की जांच कराई। हालांकि जांच के दौरान नामित समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी और अधिशासी अभियंता श्रम विभाग ना मौजूद रहे।शिकायतकर्ता दुर्गा प्रसाद ने ग्राम सभा में विकास के कराए गए 44 कार्यों पर प्रधान द्वारा गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए पूर्व में भी जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया था। 16 मई 2025 को इन कार्यों की जांच हुई थी लेकिन जांच टीम द्वारा प्रभावित होकर रिपोर्ट प्रेषित किए जाने से शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं थे। शिकायतकर्ता ने इस मामले को उच्च न्यायालय में दाखिल किया। उच्च न्यायालय ने वाद को निस्तारित करते हुए निर्देश दिया कि सभी बिंदुओं की जांच कर मामले को तत्काल समाप्त किया जाए। उच्च न्यायालय के निर्देश जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी व अधिशासी अभियंता उत्तर प्रदेश निर्माण एवं श्रम विभाग को जांच के लिए नामित किया था। शनिवार को समाज कल्याण विभाग के बाबू चंद्रजीत मौर्य व पीडब्ल्यूडी विभाग के अवर अभियंता संदीप कुमार ग्राम सभा में पहुंचे और जांच शुरू की। जांच टीम ने 44 में से एक एक बिन्दुओं की जांच प्रारंभ की। देखते ही देखते दर्जनों की संख्या में ग्रामीण जुट गए।जाँच के दौरान कई बार शिकायत कर्ता और प्रधान पक्ष के लोगों में बहस हुई।जिसपर ग्रामीणों ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया। जांच के दौरान समाज कल्याण अधिकारी व अभियंता के उपस्थित न रहने के कारण शिकायतकर्ता काफी असंतुष्ट दिखे और कहा कि में इस जांच से संतुष्ट नहीं हूं। इस संबंध में पूछने पर समाज कल्याण विभाग के बाबू चंद्रगुप्त मौर्य और अवर अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि हम लोग कुछ बताने के लिए अधिकृत नहीं है। 44 बिंदुओं की शिकायत की गई थी। जिसपर जांच की गई है। जिसकी रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।वही शिकायतकर्ता दुर्गा प्रसाद ने कहा कि जबतक जांच सही तरीके नही हो जाता हम मानने वाले नहीं है।इस दौरान ग्राम प्रधान संजय राम, शिकायतकर्ता दुर्गा प्रसाद,संगत कुमार,सचिव जितेंद्र कनौजिया आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment