मामूली विवाद में गर्भवती महिला को पीटने वाले तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी बच्चों के मामूली विवाद में गर्भवती महिला को लात घुसे से पीटने वाले तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
जीयनपुर कोतवाली के नथ्थूपुर गांव की रहने वाली राबिया ने कोतवाली में तहरीर के माध्यम से बताया कि मेरा छोटा बच्चा भोला खड़ा होकर नाली पर लघु शंका कर रहा था। इस बात को लेकर गांव के ही मुग्गन,नसरू तथा भोला मिलकर आए और मेरे लड़के को गाली देते हुए पीटने लगे। मना करने जब में गई तो मुझे भी तीनों ने जमकर मारा पीटा। मेरे पेट में सात माह का बच्चा है जो गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पांडेय ने बताया कि महिला की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला को इलाज के लिए भेज दिया गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।
No comments:
Post a Comment