अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को तंमचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार। गुरुवार को उपनिरीक्षक नीलमणी सिंह मय हमराह द्वारा जमीन मुहम्मदपुर मोड़ पर संदिग्ध वाहन,व्यक्ति की चेकिंग कर रहे थे की चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति साईकिल से आते दिखा जो पुलिस को चेकिंग करता देख कर पीछे मुड़कर भागना चाहा जिसे घेरकर पकड़ लिया गया। पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पुछा गया तो अपना नाम नजरेआलम उर्फ आलम पुत्र आजम उर्फ ईसाऊ उम्र 37 वर्ष बताया उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर जीयनपुर पुलिस ने धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।
No comments:
Post a Comment