पढाने गई अध्यापिका के घर से चोरों ने किया हजारों का माल पार।
मुकदमा दर्जकर जीयनपुर पुलिस जांच में जुटी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली कस्बे के जामेतुल बनात नगर मोहल्ले में रहने वाली अध्यापिका के घर में दीवाल फांदकर घुसे चोरों ने शनिवार की दोपहर 12:30 बजे के करीब दो कमरों में रखी आलमारी का ताला तोड़कर 35 हजार नगद सहित हजारों का जेवर चुरा लिया। मकान मालिक की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
रौनापार थाना के मऊ कुतुबपुर के मूल निवासी यशवंत राय जीयनपुर कस्बे के जामेतुल बनात नगर में मकान बनाकर रहते हैं। उनकी पत्नी प्रेमबाला राय उच्च प्राथमिक विद्यालय बाजार गोसाई में अध्यापिका है।
शनिवार को यशवंत राय अपनी पत्नी को नौ बजे सुबह विद्यालय छोड़ने गए। दोपहर में घर वापस आए तो देखा दो कमरों का ताला टूटा हुआ था। और उसमें रखी आलमारी का लाकर तोड़कर चोर 35 हजार रुपये,दो जोड़ी सोने की अंगूठी,कान का झुमका,दो जोड़ी चैन और एक मंगलसूत्र चुरा ले गये।यशवंत राय की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस तहकीकात में जुटी है।
No comments:
Post a Comment