मजिस्ट्रेट का सुलानामा फिर भी उखाड़ दिया चकमार्ग का खड़ंजा।
थाना समाधान दिवस पर दर्जनों ग्रामीणों ने किया शिकायत।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के छिड़ी जमीन छिड़ी के दर्जनों ग्रामीणों ने शनिवार को थाना समाधान दिवस जीयनपुर में प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही कुछ लोगों पर सार्वजनिक रास्ते का खड़ंजा उखाड़ने और उस पर दीवाल खड़ी करने का आरोप लगाते अवरुद्ध मार्ग को तत्काल खाली करने की मांग की। मामले की जांच के लिए पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम गठित की गई है। जो मौके पर मामले का निस्तारण करेगी। छिड़ी जमीन छिड़ी के प्रधान दीपचंद गोड़ सहित सृष्टि मोहन मौर्य,अभिमन्यु राय,राम निवास विश्वकर्मा,मुकेश मौर्य, हरेंद्र मौर्य,ब्रह्मानंद राय ने थाना जीयनपुर समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उनके गांव में बरसों पुराना चकमार्ग है। जिस पर सरकारी खड़ंजा लगा हुआ था। गांव के ही कुछ दबंग किस्म के लोग रात्रि के समय जबरदस्ती खड़ंजा उखाड़ दिए और उस पर दीवार खड़ी कर रहे हैं। जिससे ग्राम वासियों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि इस मामले में उपजिलाधिकारी सगड़ी न्यायिक के द्वारा दोनों पक्षों में समझौता कराया गया था। सहमति के तहत रास्ता बना था। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर मार्ग को तत्काल खाली कराए जाने की मांग की है।इस संबंध में थाना समाधान दिवस प्रभारी विवेक पांडेय ने बताया कि राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई है जो मौके पर जाकर समस्या का समाधान करेंगे।
No comments:
Post a Comment