Monday, March 11, 2024

बैंक मे पैसा मिलान कर रही शिक्षिका से 27500 रुपये लेकर उचक्का फरार ।

बैंक मे पैसा मिलान कर रही शिक्षिका से 27500 रुपये लेकर उचक्का फरार ।

पैसा मिलान में शिक्षिका की मदद के दौरान उच्चके ने किया घपला।

बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज से उचक्के की पहचान में जुटी पुलिस।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के लाटघाट बाजार स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा से शिक्षिका ने सोमवार को एक लाख रुपये निकालें और बैंक में ही मिलान करने लगी। पैसा मिलान में मदद के नाम पर एक उचक्का 27 हजार 500 सौ रुपये लेकर फरार हो गया। पैसा कम होने पर महिला ने शोर मचाया तब तक वह उचक्का गायब था। शिक्षिका ने शाखा प्रबंधक और लाटघाट चौकी पुलिस को जानकारी दी। बैंक प्रबंधक व पुलिस सीसी फुटेज खंगालने में काफी देर तक जुटे रहे। सोमवार को लाटघाट बाजार में स्थित बड़ौदा बैंक से शिक्षिका अर्चना राय निवासी तरौका ने एक लाख रुपये निकाले और बैंक के अंदर ही बैठकर पासबुक और पैसा का मिलान करने लगी। इसी दौरान एक उचक्का उनके पास पहुंच गया और बगल में बैठ गया। शिक्षिका के पैसे मिलान में मदद के नाम पर वह रुपए लेकर गिनने लगा। शंका होने पर अर्चना राय ने युवक के हाथ से पैसे ले लिए और कहा कि में मिलान कर लूंगी। इसके बाद युवक चला गया। उचक्के के जाने के बाद दो बार मिलान के बाद पांच सौ 55 नोट कम हो गए। ठगी की शिकार महिला युवक को इधर उधर खोजने लगी पर वह फरार हो चुका था। शिक्षिका ने बैंक प्रबंधक से शिकायत की। सूचना पर लाटघाट चौकी इंचार्ज जाफर खान ने बैंक में लगें सीसी फुटेज के माध्यम से उचक्के की पहचान में काफी देर तक जुटे रहे। लाटघाट चौकी इंचार्ज जाफर खान ने बताया कि देर शाम तक  शिक्षिका की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

No comments:

Post a Comment