Friday, March 8, 2024

महाशिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिरों में उमड़े भक्त,प्रसाद हुआ भक्तों को वितरण।

महाशिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिरों में उमड़े भक्त।

शिव मंदिर पर जलाभिषेक कर की पूजा अर्चना।

प्रसाद के लिए भक्तों की लगी रही भीड़।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के गांव से लेकर नगर तक महाशिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिर पर उमड़े शिव भक्त जलाभिषेक कर की पूजा अर्चना और प्रसाद के लिए लगीं रही भक्तों की भीड़।शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिर पर सुबह से लेकर ही शिव भक्तों का ताता लगा रहा अजमतगढ़,जीयनपुर,जमीन हरखोरी चन्ना राम मंदिर,पाताल नाथ मंदिर सहित सभी गांव व नगरों में शिव मंदिर पर शिव को जलाभिषेक कर विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना की गई। इस दौरान पुराना चौक अजमतगढ़ प्राचीन शिव मंदिर व चन्ना राम मंदिर पाताल नाथ मंदिर,जीयनपुर शिव मंदिर,कौरिया पोखरा शिव मंदिर पर हर कीर्तन से लेकर जाप व गायकों के द्वारा शिव की गीत से गूंजता रहा। महिलाओं व पुरुषों ने बढ़ चढ़कर महाशिवरात्रि पर्व पर हिस्सा लिया महाशिवरात्रि के दिन रात्रि में मंदिरों पर हर कीर्तन का आयोजन किया गया था।पुराना चौक स्थित प्राचीन शिव मंदिर नगर पंचायत अजमतगढ़ में भक्तों के लिए प्रसाद बनाया गया था और शिव भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस दौरान जयराम चतुर्वेदी,राजन चतुर्वेदी,प्रिंस साहनी, उमेश साहनी,राजन बर्मा,जीतेंद्र चौबे,कमलेश रस्तोगी, सुनील रस्तोगी,संजय चतुर्वेदी,पप्पू हलवाई,चुन्नू बर्मा, अखिलेश शर्मा,पप्पू बर्मा,रविन्द्र शर्मा,रिकू रस्तोगी, सुदर्शन बर्मा,जीतेंद्र बर्मा,बिट्टू राय सहित तमाम शिव भक्त मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment