विद्यालय विवरण यू डायस पोर्टल पर दर्ज नहीं हुआ तो नपेंगे खंड शिक्षा अधिकारी।
दो दिन में पचास हजार छात्रों का प्रोफाइल फीड करने का लक्ष्य।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों को शुक्रवार को पत्र भेज कर दो दिन के अंदर हर हाल में पचास हजार छात्रों का यू डायस प्लस प्रोफाइल फीडिंग का सख्त निर्देश जारी किया है। साथ ही अन्यथा की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत कराने की हिदायत भी दी है। माध्यमिक शिक्षा परिषद एवं बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित सभी विद्यालयों के स्कूल प्रोफाइल,टीचर प्रोफाइल, एवं स्टूडेंट प्रोफाइल की फीडिंग शत प्रतिशत की जानी है। इसका काम नवंबर माह से ही चल रहा है बावजूद इसके अब तक पूरा नहीं हो पाया। हालांकि संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से लेकर खंड शिक्षा अधिकारी विद्यालयों पर अनवरत दबाव बनाए हुए हैं। छात्रों का विवरण दर्ज न होने के कारण विभागीय स्तर पर कई बार ऑनलाइन अपलोडिंग की तिथियां बढ़ाई गई। 8 मार्च 2024 को समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने कहा कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश के निर्देशन में यू डायस प्लस के अंतर्गत स्कूल प्रोफाइल, टीचर प्रोफाइल एवं स्टूडेंट प्रोफाइल की फीडिंग समय से शत प्रतिशत करने का निर्देश दिया गया था। पर आप लोगों की शिथिलता के कारण काम पूरा नहीं किया गया। कतिपय खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा स्टूडेंट प्रोफाइल की फीडिंग में कोई भी कार्य नहीं किया गया जो उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना है। निर्देश में कहा गया है कि 9 एवं 10 मार्च को अपने कार्यालय खोलकर अतिरिक्त कर्मचारियों को लगाकर फीडिंग का कार्य हर हाल में पूराकर लिया जाए अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
No comments:
Post a Comment