Saturday, March 16, 2024

होली व माहे रमजान त्यौहार को लेकर प्रभारी निरीक्षक ने ली शांति कमेटी की बैठक।

होली व माहे रमजान त्यौहार को लेकर प्रभारी निरीक्षक ने ली शांति कमेटी की बैठक।

प्रेम व भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील।

पुलिस गांव गांव कर रही सूचना का संग्रह।

अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर,होगी कड़ी कार्रवाई।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली परिसर में होली पर्व व माहे रमजान को लेकर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में हुई बैठक भाईचारे व शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की अपील,अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर होगी कड़ी कार्रवाई।शनिवार को दोपहर 2:30 बजे जीयनपुर कोतवाली पर प्रभारी निरीक्षक विवेक पान्डेय के नेतृत्व में होली त्यौहार और माहे रमजान को लेकर हुई बैठक इस दौरान जीयनपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने होली व माहे रमजान त्यौहार को लेकर लोगों से त्यौहार को शांतिपूर्ण व आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की वहीं किसी भी दुर्घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ इको फ्रेंडली होली मनाने के लिए जागरूक किया। वहीं उन्होंने होली त्यौहार पर शराब के नशे में गाड़ी चलाने से स्वयं बचे और लोगों को भी जागरूक करें। वही गांव में कहीं भी अवैध शराब की बिक्री हो तो सूचना दे सूचना देने वाले के नाम गोपनीय रखी जाएंगी। अवैध शराब बैचेन वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मौजूद सभी ग्राम प्रधान व प्रतिनिधियों से होली त्यौहार पर होने वाली समस्या की जानकारी ली गई। उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस के द्वारा गांव गांव सूचना संकलित की जा रही है। यदि किसी भी प्रकार की अराजकता शरारती तत्वों के द्वारा फैलाई गई उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जीयनपुर थाना क्षेत्र के 228 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सभी प्रतिनिधि पुलिस को सूचित कर स्वयं भी समस्या निपटारे में सहयोग करें। इस दौरान जीयनपुर नगर अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव,ज्ञानेंद्र मिश्रा, चंद्रशेखर सिंह,नेहाल मेंहदी, आलोक सिंह,जसवंत सिंह, मुनिराज प्रजापति,अनीसुर्रहमान,जयराम सिंह पटेल,जयप्रकाश सिंह,आलोक चौरसिया,हिमांशु जायसवाल,अरुण श्रीवास्तव सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment