फर्जी पॉलिटेक्निक विद्यालय संचालन पर प्रबंधक व सचिव पर दर्ज हुआ मुकदमा।
जिला अधिकारी के आदेश पर पॉलिटेक्निक प्राचार्य ने दर्ज कराया मुकदमा।
अजमतगढ़ प्रमुख वंदना सिंह व एक सहयोगी के ऊपर विद्यालय के संचालन पर दर्ज कराया गया मुकदमा।
यूपी के टॉप टेन माफिया कुंटू सिंह की पत्नी पर दर्ज हुआ मुकदमा।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य ने फर्जी विद्यालय के संचालन पर विद्यालय के प्रबंधक व सचिव पर दर्ज कराया मुकदमा।
जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जिला प्रशासन के द्वारा रूद्र प्रताप पॉलिटेक्निक कॉलेज देवपुर कमालपुर को कुर्क कर सीज किया गया है जिसके उपरांत भी पॉलिटेक्निक कॉलेज पर अध्ययनरत छात्रों का दूसरे वर्ष नियमित प्रवेश पर जिलाधिकारी ने एडीएम प्रशासन को जांच सौंपी थी जांच के उपरांत पॉलिटेक्निक कॉलेज के नोडल अधिकारी सावित्री बाई फूले राजकीय पालिटेक्निक आजमगढ़ इफ्तेखार अहमद ने दिये गये प्रार्थना पत्र में जिलाधिकारी महोदय के पत्र सं0 1339(1) न्याय सहायक दिनांक 12 मार्च, 2021 के द्वारा अवगत कराया गया था कि आजमगढ़ में निजी पालीटेक्निक संस्थान रूद्र प्रताप पालीटेक्निक, देऊरपुर कमालपुर, तहसील सगड़ी, आजमगढ़ के प्रशासन द्वारा गहन जाँचोपरान्त फर्जी एवं कूटरचित अभिलेख पाये गये थे।
श्रीमती विद्यावती देवी, शिक्षण- प्रशिक्षण एवं सेवा संस्थान, ग्राम व पोस्ट- छपरा सुल्तानपुर, तहसील सगड़ी जिला आजमगढ़ के ट्रस्टी / अध्यक्ष श्रीमती बंदना सिंह पत्नी ध्रुव सिंह उर्फ कुण्टू सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट छपरा सुल्तानपुर आजमगढ़ एवं सचिव श्री शिव प्रकाश के मु0अ0सं0 87/21 धारा
419/420/467/468/471 IPC पंजीकृत किया गया।
No comments:
Post a Comment