Sunday, March 7, 2021

तमंचा और चाकू के साथ दो गिरफ्तार।

तमंचा और चाकू के साथ दो गिरफ्तार।

तमंचा व चाकू के साथ जीयनपुर पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेंगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में जीयनपुर पुलिस ने देर रात्रि तमंचा,कारतूस और चाकू के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर एसएसआई केशर यादव इमलिया चौकी क्षेत्र में वाहन चेकिंग व निरीक्षण करते समय मुखबीर से सूचना मिली की भटौली गांव के समीप कुरहंस मंदिर मोड़ पर अवैध असलहे के साथ दो व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं। एसएसआई केशर यादव व इमिलिया चौकी इंचार्ज भगत सिंह ने पहुंचकर उन्हें रोकने की कोशिश की तो भागने लगे पुलिस ने दौड़ाकर दोनों को शनिवार रात्रि 8:00 बजे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्त ने अपना तालीब पुत्र बाबू उम्र 20 साल के पास से एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस पुलिस को मिला वही दूसरा सैफ पुत्र सलीम उम्र 19 साल के पास से एक चाकू व लोहे की राड जीयनपुर पुलिस ने बरामद किया। उक्त दोनों निवासी अलईपुर थाना जैतपुरा जनपद वाराणसी के ऊपर जीयनपुर पुलिस ने धारा 3 / 25 और 4 /25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया।

No comments:

Post a Comment