महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बोलबम के जयकारों से गूंज उठा शिवालय।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर पंचायत अजमतगढ़ व जीयनपुर सहित पूरे क्षेत्र में आस्था का केंद्र शिव मंदिरों में गुरुवार की सुबह से ही शिवरात्रि के अवसर पर भोर से ही श्रद्धालुओं व भक्तों का ताता लगा रहा। और शिव मंदिरों में जय महाकाल ओम नमः शिवाय के जयकारों से गूंज उठा। आस्था का ऐसा संगम है कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर यहा आस्था का संगम दिखाई देता है।
मान्यता यह है कि अजमतगढ़ और जीयनपुर का शिव मंदिर बरसों पुराना है। यहां पर शिव मंदिर को स्थापित नहीं किया गया है। शिव मंदिर स्वत निकला हुआ है। वही लोगों ने अजमतगढ़ प्राचीन शिव मंदिर, जीयनपुर प्राचीन शिव मंदिर, रामगढ़ पताल नाथ मंदिर, लाटघाट पंचदेव मंदिर, स्थापित है। जिसमें शिव भक्तों ने सुबह से ही पूजा अर्चना की महिलाओं से लेकर पुरुष व बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया सभी शिवालय में ओम नमः शिवाय जय शिव जय शिव के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। वही पुराना शिव मंदिर अजमतगढ़ में भक्तों ने बाबा के प्रसाद का जमकर लुफ्त उठाया। इस दौरान प्रिंस साहनी, मकुन्द चन्द रस्तोगी, पप्पू बर्मा, उमेश साहनी,अनिल रस्तोगी, रिषि चतुर्वेदी, राजन चतुर्वेदी, गणेश चतुर्वेदी, रविन्द्र शर्मा, रविन्द्र साहनी, राजन बर्मा, श्रीकृष्ण चतुर्वेदी, बबलू बर्मा, सुनील रस्तोगी, रवि चतुर्वेदी, संजय चतुर्वेदी, पप्पू हलवाई, आदि लोग मौजूद रहे।वही प्राचीन शिव मंदिर अजमतगढ़ के व्यवस्थापक मनोज चतुर्वेदी ने सब का आभार प्रकट किया।
No comments:
Post a Comment