सड़क दुर्घटना में मजदूर की मौत।
सड़क पार करते समय साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
जानकारी के अनुसार जगरनाथ यादव पुत्र किशोरी यादव उम्र 30 साल निवासी तरौका रात्रि 9:00 बजे अपने घर जा रहा था। सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने रौद दिया स्थानी लोगों के द्वारा आनन-फानन में निजी वाहन से जीयनपुर निजी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जिसके पश्चात सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक जगरनाथ दो भाइयों में छोटा था जिसकी अभी शादी नहीं हुई थी वही बड़ा भाई हरीनाथ राजगीर मिस्त्री का कार्य करता है और छोटा भाई मजदूरी कर अपने परिवार का आजिविका चलता है। मौत की सूचना पर परिवार व गांव में कोहराम मच गया।
No comments:
Post a Comment