Friday, March 5, 2021

आपत्ती डाल कर वापस आते समय प्रधान प्रतिनिधि की दुर्घटना में मौत।

आपत्ती डाल कर वापस आते समय प्रधान प्रतिनिधि की दुर्घटना में मौत।

टैंकर की टक्कर से बाइक सवार की मौत।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के फरीदपुर ग्राम सभा निवासी की सड़क दुर्घटना में मुबारकपुर थाना क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर वेदांता स्कूल के सामने टैंकर की टक्कर से बाइक सवार प्रधान पति की मौत एक गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल में भर्ती।
जानकारी के अनुसार लौटू चौहान पुत्र सुखारी चौहान निवासी फरीदपुर की टैंकर की टक्कर से वेदांता स्कूल के सामने 2:00 बजे के करीब दुर्घटना में मौत हो गई। उनकी पत्नी बरती देवी जो फरीदपुर ग्राम सभा की प्रथम महिला प्रधान रही वर्ष 2015 में गठित ग्राम सभा कि पहली महिला प्रधान चुनी गई वर्ष 2021 में आरक्षण सूची में ग्रामसभा एस सी होने के उपरांत उनके पति लौटू चौहान गांव के शैलेश के साथ आजमगढ़ आपत्ती डालने के लिए गए हुए थे कि वापस आते समय सामने से आ रही टैंकर से जोरदार टक्कर हो गई। घटनास्थल पर ही लौटू की मौत हो गई वही उनके साथ शैलेश गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको स्थानीय लोगों के द्वारा आजमगढ़ जिला अस्पताल भेजा गया। मृतक लौटू चौहान के पास 4 पुत्र हैं आशीष, सुशील, बाबू , सेवक, जिसमें आशीष की शादी हो चुकी है। वही तीन की अभी शादी नहीं हुई है। उनकी पत्नी बरती देवी का रो रो कर बुरा हाल है। ग्राम पंचायत के चुनाव लड़ने की तैयारी उनके पति के द्वारा धरी की धरी रह गई। ग्राम सभा में दुर्घटना में मौत की सूचना  मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी तो वहीं गांव के लोग घटनास्थल की तरफ भागे।

No comments:

Post a Comment