भट्ठा मालिकों को रॉयल्टी जमा करने की दी चेतावनी।
भट्टे का निरीक्षण कर भट्ठा मालिकों को रॉयल्टी जमा करने की दी चेतावनी।
दर्जनों भट्ठा पर हो रहे कार्य को 3 दिन के लिए रोका।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के दर्जनों भट्ठा मालिकों के द्वारा विगत 3 वर्षों से रॉयल्टी जमा ना होने पर जिलाधिकारी सगड़ी बागीश कुमार शुक्ला ने भट्टे का निरीक्षण कर भट्टे पर चल रहे कार्यों को 3 दिनों के लिए रोका 3 दिन के अंदर जमा करें रॉयल्टी नहीं तो भट्टे का संचालन बंद करने की दी चेतावनी।
जानकारी के अनुसार सगड़ी तहसील क्षेत्र के लगभग 80 भट्ठा मालिकों के द्वारा विगत 3 वर्षों से रॉयल्टी का पैसा नहीं जमा करने पर शनिवार को 1 दर्जन से अधिक भट्ठा पर निरीक्षण कर कर उपजिलाधिकारी सगड़ी बागीश कुमार शुक्ला सगड़ी तहसील दार बृजेंद्र उपाध्याय व खनन अधिकारी ने दर्जनों भठ्ठों का निरीक्षण किया और भठ्ठे पर चल रहे कार्य बंद करा दिया उपजिलाधिकारी सगड़ी राकेश कुमार शुक्ला ने कहा कि 3 दिन के अंदर रॉयल्टी जमा करने का निर्देश दिया गया इस दौरान भट्टे पर चल रहे कार्य ईट की पथैया व ढलैया मैं लगे मजदूरों से कार्य बंद करा दिया और कहा कि भट्ठा मालिकों के द्वारा 3 दिन के अंदर रॉयल्टी का पैसा जमा किया जाए नहीं तो भट्ठे को बंद करा दिया जाएगा।
इस दौरान उपजिलाधिकारी सगड़ी रजादेपुर , मनिकाडिह, गडेरुआ, बरहपुर,जमीन हरखोरी सहित दर्जनों भट्टे का निरीक्षण किया इस दौरान रॉयल्टी के साथ साथ कार्य कर रहे मजदूरों में नाबालिग प्रदूषण व अन्य भठ्ठों का भौतिक सत्यापन किया गया। सगड़ी तहसील क्षेत्र में उप जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों के द्वारा औचक भक्तों के निरीक्षण से भट्ठा मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है ।
No comments:
Post a Comment