Monday, March 15, 2021

बच्चों का लर्निंग आउटकम बढ़ाने के लिए मिशन प्रेरणा के तहत दिया जा रहा है प्रशिक्षण।

बच्चों का लर्निंग आउटकम  बढ़ाने के लिए  मिशन प्रेरणा  के तहत दिया जा रहा है प्रशिक्षण।

टी एल एम और गतिविधि के माध्यम से बच्चों को सिखाए जाएंगे गुर।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के  अजमतगढ़ स्थित बीआरसी केंद्र पर चल रहे दो दिवसीय मिशन प्रेरणा के तहत आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका, समृद्ध संदर्शिका, प्रिंट रिच मटेरियल, गणित किट का उपयोग एवं सहज पुस्तिका आधारित शिक्षकों का प्रशिक्षण चल रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने बताया अब तक कुल 500 से अधिक शिक्षक व शिक्षा मित्रो को  प्रशिक्षण दिया जा  चुका हैं। वही सोमवार से नवे चक्र का प्रशिक्षण शुरू हुआ। शिक्षकों को मिशन प्रेरणा से संबंधित अपेक्षाओं एवं दायित्व के प्रति उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराना। मार्च 2023 तक यदि अपने प्रदेश को प्रेरक प्रदेश बनाना है तो सबसे पहले हमें अपने विद्यालय के समस्त बच्चों का न्यूनतम दक्षता आधारित प्रेरणा लक्ष्य को हासिल करना होगा। प्रशिक्षण में प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा सूची, प्रेरणा तालिका को लेकर चर्चा की गई साथ ही साथ शासन से प्राप्त प्रिंट रिच मटेरियल और गणित किट का उपयोग बच्चों की पठन क्षमता एवं गणित क्षमता को बढ़ाने में कैसे किया जाए।आधार क्रियान्वयन संदर्शिका के माध्यम से बच्चों में प्रारंभिक भाषा एवं गणितीय दक्षताओं की अभिवृद्धि के लिए किस प्रकार से प्रयास किए जाएं इस पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशिक्षण में ऑडियो और वीडियो के माध्यम से भी प्रतिभागियों को बहुत सारी जानकारियां दी गई।  प्रशिक्षक  कमल नयन यादव, डा0 हरिकेश मिश्र, अनिल कुमार मिश्र, विमल प्रकाश द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान  सहायक के रूप में अंशु राय ,पंकज, राजेंद्र मौर्य, अब्दुल तौवाब चिश्ती, सुरेंद्र, आनंद कुमार, अंजू मद्धेशिया , राजू निगम , उमेश कुमार, राहुल मिश्रा,प्रीति राय  आदि लोग  मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment