Tuesday, March 16, 2021

10 लीटर अबैथ कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार।

10 लीटर अबैथ कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धौराहरा निवासी समीर खान पुत्र यूनुस खान थाना जीयनपुर बीती रात लगभग 8:00 बजे साइकिल पर गैलन में 10 लीटर कच्ची शराब लेकर कहीं बेचने के लिए जा रहा था कि उसी दौरान जीयनपुर कोतवाली के एसआई अखिलेश चन्द्र पान्डेय द्वारा धर लिया गया और तलाशी लेने पर 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। संबंधित को आबकारी 60 एक्साइज में जेल भेज दिया गया। इस संबंध में कोतवाल जीयनपुर हिमेंद्र सिंह ने बताया कि होली और पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस द्वारा जगह जगह जामा तलाशी एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। जिसमें बीट के सिपाहियों दरोगा एवं अन्य को हिदायत दी गई है कि गश्त के दौरान व सूचना मिलने पर कहीं भी यदि इस तरह की अवैध शराब बनाने या बेचने का मामला आता है तो तत्काल उस पर कार्रवाई की जाए।

No comments:

Post a Comment