मनरेगा तकनीकी संविदा कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर किया विरोध प्रदर्शन।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के खण्ड विकास कार्यालय अजमतगढ़ पर शुक्रवार को तकनीकि संविदा कर्मचारियों ने एक दिवसीय प्रदर्शन संगठन के निर्देश पर काली पट्टी बाह में बांध कर जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारे बाजी की और सरकार विरोधी नारे लगाए।
वही कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सेवा प्रदाता कम्पनी द्वारा जैम पोर्टल,मनरेगा योजना में की जा रही नई भर्ती के विरोध में शुक्रवार को ब्लाक कर्मचारियों ने अपने बांह पर काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार करते हुए जमकर नारेबाजी की और नए बदलाव के लिए इस तरह के कार्यों का विरोध किया। कर्मचारियों ने कहा कि सेवा प्रदाता कंपनी नयी भर्ती कर रही है। हम लोग तो तेरह साल से कार्य कर रहे है। सरकार ने हमें योग्यताओं के आधार पर संविदा पर नियुक्ति दी थी। अब एनजीओ अपने अनुसार नई भर्ती कर रहा है। एनजीओ को नयी भर्ती करने का मनरेगा में अधिकार नहीं है।जो लोग इस नौकरी में है वर्षों से वे नियुक्त लोग पूरे प्रदेश में बेरोजगार हो जायेंगे। इसका हम लोग घोर विरोध करते है।धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एपीओ सुनील कुमार ने कहा कि सरकार को मनरेगा में एनजीओ लाने का कोई अधिकार नहीं है। जिसका हम सब पूर्ण रूप से विरोध करते हैं यदि सरकार ने अपने इस तरह के अड़ियल रवैए पर कायम रही तो हम सड़क पर उतर कर सड़क जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। यदि सरकार को ऐसा करना है तो पहले जो हम लोग मनरेगा में 13 वर्षों से नियुक्त सभी को स्थाई नियुक्ति दे दी जाए जिससे हमारा गुजर बसर आसानी से हो सके वैसे भी हम हमेशा भुखमरी के शिकार रहते हैं। इस अवसर पर एपीओ सुनील कुमार, इंजीनियर अखिलेश सिंह, विजेंद्र प्रसाद,घनश्याम राय,लक्ष्मण सिंह,भरत कुमार चौबे,वीरेन्द्र तिवारी, सत्यदेव राय,घनश्याम राय,अमरजीत चौधरी, कंप्यूटर ऑपरेटर शैलेंद्र सिंह सहित सभी संविदा कर्मी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment