क्रिकेट मैच के दौरान हुई मारपीट तीन खिलाड़ी घायल।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अमुवारी नारायनपुर ग्राम सभा में खेल के मैदान पर क्रिकेट मैच के क्वार्टर फाइनल खेल के दौरान हुई मारपीट में तीन खिलाड़ी घायल जीयनपुर थाने पर दी तहरीर दोनों पक्षों से दो लोगों को जीयनपुर पुलिस ने बैठाया।
जानकारी के अनुसार चांदपार ग्राम के नौजवानों के द्वारा क्रिकेट मैच का आयोजन कराया गया 27 फरवरी को खेल का शुभारंभ हुआ। आज रविवार को अमुवारी नारायनपुर खेल के मैदान पर क्वार्टर फाइनल मैच का आयोजन किया गया था। जिसमें बासुपार बनकट की टीम व शाहपुर मौलानी कंधरापुर की टीम के बीच में खेल शुरू होने से पूर्व बाहरी खिलाड़ियों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप होने लगा जिसके उपरांत बासुपार के खिलाड़ियों ने शाहपुर के खिलाड़ियों में दो बाहरी खिलाड़ी बृजभान व केसरी के होने की बात पर मैच के आयोजक मिनहाज पुत्र इमरान फरहान पुत्र अज्ञात रिजवान पुत्र अज्ञात मुफीद व अब्दुल्ला ने बासुपार बनकट की टीम के खिलाड़ियों से स्टांप व बल्ला लेकर शाम को 3:00 बजे भिड़ गए। जिसमें सफवान पुत्र नासिर टीम के कप्तान व फैसल पुत्र एकलाख धर्मेंद्र पुत्र रामप्रसाद को चोट आई वहीं सूचना पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने क्रिकेट के आयोजक मिन्हाज व अन्य को पकड़कर जीयनपुर थाने लाई। वहीं दूसरे पक्ष से भी कप्तान व एक अन्य को जीयनपुर कोतवाल हिमेंद्र सिंह ने बैठाया।
No comments:
Post a Comment