Thursday, March 18, 2021

20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार।

20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अतरकक्षा निवासी रविचंद्र पुत्र हरिश्चंद्र को जीयनपुर पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह रप्तीपुर खर्रा मोड़ पर गैलन में 20 लीटर शराब रखकर कहीं बेचने गांव में जाने की तैयारी में था कि मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर इमिलिया पुलिस चौकी प्रभारी भगत सिंह द्वारा छापेमारी की गई। जिसमें उक्त आरोपी को 20 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब एवं अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए गांव का भ्रमण कर रही है। जिससे कि पंचायत चुनाव के पूर्व ऐसे अराजक तत्वों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा सके। इसी संबंध में जब जानकारी मिली की एक व्यक्ति द्वारा गैलन में कुछ रखकर लेकर जा रहा है। जिस पर छापेमारी की गई और उसे धर दबोचा गया एवं संबंधित धारा में जेल भेज दिया गया।

No comments:

Post a Comment