Friday, March 5, 2021

छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रों ने किया चक्का जाम।

छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रों ने किया चक्का जाम कर प्रदर्शन।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी के छात्र नेताओं ने छात्र संघ चुनाव को लेकर आज सुबह लगभग 11:30 बजे विद्यालय गेट के सामने जीयनपुर बिलरियागंज मार्ग को जाम कर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। 
छात्रों की मांग थी कि हम लोगों ने छात्र संघ चुनाव को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन उनकी तरफ से हम लोगों को कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। ऐसे में हम लोग पूरे वर्ष भर चुनाव की तैयारी करते आ रहे हैं। जिसमें हम लोगों ने अपना काफी समय भी दिया है। कालेज प्रशासन से हम लोगों की यही मांग है की हमारी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए चुनाव की तारीख तत्काल घोषित की जाए। ताकि छात्र संघ चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। वहीं छात्र नेताओं के रोड जाम करने के बाद कॉलेज प्रशासन द्वारा जीयनपुर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन सूचना के लगभग आधे घंटे बाद जीयनपुर कोतवाली पुलिस पहुंची और छात्र नेताओं को लेकर प्राचार्य के पास पहुंची और मामले की जानकारी ली। इस दौरान प्राचार्य डॉ कौशलेंद्र विक्रम मिश्रा ने बताया कि हमने इस संबंध में कई बार शासन को पत्र लिखकर अवगत कराया है। लेकिन वहां से कोई दिशा-निर्देश नहीं मिलने के कारण चुनाव नहीं कराया जा रहा है। शासन के तरफ से जैसे ही हमें निर्देश मिलेगा चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। वहीं छात्र नेता कुंदन सिंह ने बताया कि विगत दिनों हम लोगों ने एसडीएम सगड़ी वागीश कुमार शुक्ला को एक पत्रक सौंप कर चुनाव की तिथि घोषित करवाने की मांग की थी और 2 दिनों का समय दिया गया था। समय ज्यादा बीतने के बाद हम लोग आज जीयनपुर बिलरियागंज मुख्य मार्ग कॉलेज गेट के सामने चक्का जाम कर बैठ गए हैं। जब तक हम लोगों को आश्वासन नहीं मिलता कि जल्द से जल्द चुनाव की तारीख घोषित की जाती है। तब तक हम लोग यहां से नहीं उठेंगे। वही मौके पर पहुंचे जीयनपुर कोतवाली उप निरीक्षक केशर यादव और अखिलेश चंद्र पांडेय ने छात्रों को आश्वासन दिया की हम लोग उपजिलाधिकारी से इस मामले में बात करके आप लोगों को अवगत कराएंगे। इस दौरान छात्रों ने उपजिलाधिकारी सगड़ी को संबोधित प्राचार्य को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान छात्र नेताओं में मुकेश यादव, अमित गौतम, कुंदन सिंह, अमन कुमार,अब्दुल रहमान,अर्जुन यादव, जगदीश कुमार, विशाल कुमार, अभिषेक सिंह, शशांक कुमार, अखिलेश कुमार सहित सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment