उपजिलाधिकारी ने आधा दर्जन अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण।
ग्रामीणों से शराब, साड़ी व पैसे बांटने की ली जानकारी।
उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों को पढ़ाया आचार संहिता का पाठ।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अति संवेदनशील आधा दर्जन मतदान केंद्रों का उपजिलाधिकारी सगड़ी बागीश कुमार शुक्ला ने निरीक्षण किया वही उन्होंने ग्रामीणों को आचार संहिता के पालन का पाठ पढ़ाया। ग्राम पंचायत चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशियों के द्वारा शराब वितरण पैसा या साड़ी बांटने की जानकारी उनसे ली और कहा कि कोई भी प्रत्याशी यदि इस प्रकार का प्रलोभन देता है तो उन्हें सूचित करें।
जानकारी के अनुसार उप जिलाधिकारी सगड़ी ने अति संवेदनशील 54 व अतिसंवेदनशील प्लस 11 मतदान केंद्रों के निरीक्षण पर निकले जिनमें आज सुबह 10:00 बजे से नूरुद्दीनपुर मुस्लिमपट्टी, नूरुद्दीनपुर हिंदू पट्टी,छतरपुर खुशहाल, छतरपुर दलेल, सगड़ी कस्बा, धौराहरा, खतीबपुर,बेरमा आदि मतदान केंद्रों का उन्होंने निरीक्षण किया जिनमें मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं बिजली पानी छाया रास्ते का अवलोकन किया। वहीं उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपस्थित प्रत्याशियों को आचार संहिता के पालन का पाठ पढ़ाया तो ग्रामीणों से प्रत्याशियों के द्वारा पंचायत चुनाव में शराब वितरण, पैसा या साड़ी, विवाद की जानकारी ली और उन्हें इस प्रकार की प्रलोभन देने पर तुरंत सूचित करने के लिए कहा साथ ही उन्होंने उपस्थित जीयनपुर एसआई सुभाष सिंह को निरोधात्मक उपाय करने के निर्देश दिए।
No comments:
Post a Comment