मारपीट कर 50 हजार रुपये की मांगी रंगदारी गिरफ्तार।
315 बोर का कट्टा सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार।
दो सगे भाइयों ने मांगी रंगदारी।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धौराहरा गांव निवासियों द्वारा दो सगे भाई रफीक नफीस पुत्र गण यूनुस निवासी धौरहरा ने 4 अप्रैल को मुनव्वर पुत्र अली निवासी इब्राहिमपुर थाना मुबारकपुर से मारपीट करते हुए 50 हजार रुपये रंगदारी मांगा और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। जिस पर मुनव्वर ने जीयनपुर कोतवाली में लिखित तहरीर दी जिस पर जीयनपुर पुलिस ने दोनों पर रंगदारी मांगने मारपीट एवं जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर सोमवार को सुबह अंजान शहीद बाजार के नूरुद्दीनपुर मोड़ के पास दोनों को एस एस आई केसर यादव व एसआई अखिलेश चंद्र पान्डेय व हमराहियों द्वारा घेर कर पकड़ लिया गया। और रफीक के पास से 315 बोर का कट्टा सहित हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के बाद दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल जीयनपुर हेमेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों भाई काफी शातिर किस्म के हैं एवं आए दिन गांव में बवाल करते रहते हैं आज इन दोनों को रंगदारी मारपीट एवं जान से मारने की धमकी के मामले में 315 बोर के कट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया एवं जेल भेज दिया।
No comments:
Post a Comment