पूर्व विधायक हत्याकांड का आरोपी रंगदारी के आरोप में गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सक्रिय हुई पुलिस अपराधियों की अब खैर नहीं।
टेंपो चालक से रंगदारी मांगने का आरोपी चढ़ा जीयनपुर पुलिस के हत्थे।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अल्लीपुर मोंड़ से जीयनपुर पुलिस ने टेंपो चालक से रंगदारी मांगने के आरोप में एक को दौड़ाकर पकड़ा आरोपी के ऊपर पूर्व विधायक हत्याकांड सर्वेश सिंह उर्फ सिप्पू सिंह के मामले में जेल से जमानत पर बाहर था पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार 6 फरवरी 2021 को फरीद अहमद पुत्र नजीर अहमद निवासी शाहपुर नेवादा थाना जीयनपुर की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने 5 हजार रुपये तमंचा सटाकर गुंडा टैक्स मांगने पर जिसके ऊपर 6 फरवरी 2021 को ना देने पर जान से मारने की धमकी देने पर एक ज्ञात व दो अज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। तब से जीयनपुर पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई थी। पूर्व में देवेंद्र यादव उर्फ मेहलू पुत्र शिवचन्द यादव निवासी हसनपट्टी न्यायालय में हाजिर हो चुका है। अज्ञात में जीयनपुर पुलिस तलाश कर रही थी। आज शुक्रवार दिन में 1:30 बजे मुखबिर की सूचना पर अल्लीपुर मोड़ से घेराबंदी कर गिरफ्तार करने की कोशिश की जिसके उपरांत आरोपी भागने लगा पुलिस ने दौड़ाकर खेत में गड्ढा होने पर गिर गया जिसके उपरांत जीयनपुर एसआई अखिलेश चंद्र पान्डेय ने अपने सहयोगी सिपाही अवनीश सिंह व शशांक मिश्रा के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विजय यादव उर्फ सचिन यादव पुत्र शिवचन्द यादव निवासी हसन पट्टी थाना जीयनपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूर्व में आरोपी के ऊपर गैंगस्टर एक्ट सहित आधा दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। जिनमें विभिन्न धाराओं में 147,148,336,302, 353, 332, 333, 341, 435,436, 384,504,507,120वी वसीयत वह 467 सहित अन्य 5 मुकदमें पंजीकृत किया जा चुका है। विदित हो 1 दिन पूर्व आजमगढ़ जिला अधिकारी राजेश कुमार व पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने अति संवेदनशील मतदान केंद्र के निरीक्षण में आदेश दिया था कि जो भी प्रत्याशी माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह से संबंधित होगा उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। जिसके बाद जीयनपुर पुलिस हरकत में आई और उनके प्रमुख सहयोगी के ऊपर पुलिस की पैनी नजर है । 24 घंटे के अंदर उनके एक प्रमुख सहयोगी को गिरफ्तार कर जीयनपुर पुलिस ने जेल भेज दिया गया।
No comments:
Post a Comment