Thursday, April 8, 2021

गाजे बाजे के साथ हुआ कलश विसर्जन।

गाजे बाजे के साथ हुआ कलश विसर्जन।

नौ दिवसीय मानस महायज्ञ का भंडारा के साथ समापन। 

वृंदावन की रासलीला देख भक्त हुए भाव विभोर।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जमीन हरखोरी ग्राम सभा में हाथी घोड़ा बैंड बाजा के साथ 501 कुंवारी कन्याओं ने मानस महायज्ञ की भव्य कलश विसर्जन यात्रा निकाली विशाल भंडारा व वृंदावन की रासलीला देख भक्त हुए भावविभोर।
जानकारी के अनुसार जमीन हर खोरी धनछुला गांव में आज सुबह 10:00 बजे नौ दिवसीय मानस महायज्ञ का विधि विधान पूर्वक मंत्रोच्चार कर 108 कुंडीय कलश विसर्जन 501 कुंवारी कन्याओं ने  यात्रा निकाली। 
जिसमें घोड़ा हाथी व बैंड बाजा के साथ जयकारा लगाते हुए जमीन हर खोरी होते हुए नेनुआपुर,पीपरपाती, लुचूई, खांड,बरहपुर होते हुए पुरानी सरयू नदी के तट पर मंत्रोच्चार कर समापन किया गया  सैकड़ों की संख्या में यज्ञ स्थल पर पुरुषों और महिलाओं ने विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान दिन में 12:00 बजे से प्रतिदिन की भाँति वृंदावन की रासलीला का भक्तों ने आनंद उठाया रासलीला में राधा कृष्ण की झांकी जहां आकर्षण का केंद्र बिंदु रही वहीं कन्हैया की माखन चोरी व मटुकी फोड़ने को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
इस दौरान पूरा क्षेत्र जय श्री राम , माता रानी और राधा कृष्ण के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
इस दौरान अर्जुन सिंह निरंजन सिंह रामप्रसाद यादव गोलू यादव पति राज यादव महानंद सिंह रणजीत सिंह सोनू सिंह प्रेम शर्मा अनुज सिंह दुर्गा यादव सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment