Saturday, April 3, 2021

सीओ सगड़ी का जीयनपुर थाने पर हुआ भव्य विदाई समारोह।

सीओ सगड़ी का जीयनपुर थाने पर हुआ भव्य विदाई समारोह।

गैर जनपद स्थानांतरण पर सीओ सगड़ी के कार्यों की जीयनपुर थाने पर हुई प्रशंसा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली परिसर में सीओ सगड़ी अजय कुमार यादव 2014 बैच के पीपीएस आजमगढ़ जनपद में 22 मार्च वर्ष 2018 में सीओ सिटी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। जिसके पश्चात उन्होंने सीओ सगड़ी सीओ लालगंज के पश्चात पुनः सीओ सगड़ी के पद पर कार्य किया। उनके गैर जनपद रायबरेली पीएसी में स्थानांतरण के पश्चात आज जीयनपुर थाने पर उनके द्वारा किए गए कार्यों व व्यवहार कुशलता के साथ तत्परता की सगड़ी क्षेत्र के जीयनपुर कोतवाल हिमेंद्र कुमार सिंह, महाराजगंज थाना प्रभारी गजानंद चौबे, बिलरियागंज थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, रौनापार थाना प्रभारी तारकेश्वर राय ने क्षेत्राधिकारी सगड़ी अजय यादव के कार्यों की प्रशंसा की माल्यार्पण कर उनके पद चिन्हों व बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। वही इस दौरान हरिशंकर यादव, ज्ञानेंद्र मिश्रा, निहाल मेंहदी, जीशान मेंहदी, जयहिंद यादव,अनुराग राय आदि रहे।

No comments:

Post a Comment