नि:शुल्क सेवा शिविर में 195 मरीजों के आंखों की की गई जांच,दी गई मुफ्त दवा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय चगईपुर में सोमवार को केएल जी सेवा सदन एवं चाइल्ड केयर अजमतगढ़ द्वारा 195 नेत्र रोगियों का नि:शुल्क परीक्षण किया गया और उन्हें दवाई दी गई।सुबह 11:00 से 4:00 बजे तक तकनीकी यंत्रों द्वारा नेत्र रोगियो का परीक्षण किया गया। रोगियों को खान-पान से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई और दवाई भी वितरित की गई। शिविर में डॉ0 रविंद्र यादव,डॉ0 राम सिंगार यादव,डॉ0 आर पी यादव,डॉ0 मुकेश ने रोगियों का सूक्ष्म परीक्षण किया।रविंद्र यादव ने बताया कि केएलजी सेवा सदन एंड चाइल्ड केयर द्वारा गरीब और असहाय लोगों जिनके पास इलाज करने के लिए संसाधन नहीं है। उनका मुफ्त में परीक्षण और इलाज किया जाता है। इस अवसर पर उपस्थित बदरे आलम खान और बबलू यादव ने कहा कि असहाय लोगों की मदद और सेवा करना सबसे बड़ा धर्म और कर्म है।शिविर में रवि यादव,यशवंत,राघवेंद्र,आशीष,विनोद कुमार सिंह,रमेश सिंह आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment