लोक गीत विरहा गायक ने गरीबों में कराया 200 कम्बलों का वितरण।
कम्बल पाकर गरीब परिवारों के खिले चेहरे।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जमीन हरखोरी गांव निवासी लोकगीत विरहा गायक साहब लाल सरोज द्वारा रविवार की सुबह 10:30 बजे के करीब 200 कम्बलों का वितरण कराया गया। जहां पर गांव के गरीब असहाय जरूरतमंदों को जिला पंचायत क्षेत्र बेरमा से महाप्रधान पद के भावी प्रत्याशी लोकगीत विरहा गायक साहब लाल सरोज के द्वारा कम्बल का वितरण किया गया। वही जमीन हरखोरी गांव में साहब लाल सरोज के द्वारा कुल 500 कम्बल का वितरण किया जायेगा। जिसमें रविवार से कंबल का वितरण शुरू कर दिया गया। रात्रि में भी कम्बलों का वितरण गांव में किए जाने की योजना बनाई जा रही है। जिससे कि गांव में गरीब असहाय एक भी व्यक्ति छूटने न पाए। कंबल वितरण के लिए विरहा गायक साहब लाल सरोज के परिवार के द्वारा गांव में गरीब और असहाय परिवार को सूचना देकर अपने घर पर रविवार की सुबह से ही कंबल वितरण किया गया। कम्बल पाने के लिए असहाय गरीबों की लाइन लगी रही। वही लोकगीत विरहा गायक साहब लाल सरोज ने बताया कि अभी कुल 500 कंबल का वितरण गरीबों असहाय को किया जाना है। यदि जरूरत पड़ी तो और भी कंबल का वितरण किया जाएगा। उन्होंने समस्त समाज सेवियों पूजी पतियों आदि से अपील की है कि ठंड को देखते हुए गरीब असहायो की मदद व उन्हें ठंड से बचाने के लिए कंबल का वितरण किया जाए जिससे कि गरीब असहाय व जरूरतमंदों को ठंड से बचाया जा सके।
No comments:
Post a Comment