धूमधाम से मनाया गया रविदास जयंती,जमकर डीजे पर झूमे लोग।
जगह जगह निकली झांकी भक्ति गीतों पर झूमे लोग।
जुलूस के साथ पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत व दर्जनों गांव में रविदास जयंती के अवसर पर प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर गांव से लेकर कस्बा में निकली झांकी जुलूस में भक्ति गीतों पर झूमे लोग पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई रविदास जयंती। बुधवार को अजमतगढ़,जीयनपुर,लाटघाट, राजूपट्टी,पारीपट्टी,कुदारन तिवारी मुहम्मदपुर,कंजरा मोड़,अंजान शहीद,बेरमा,बनकट सहित दर्जनों गांवों में रविदास जयंती के अवसर पर बुधवार को 3:00 बजे गांव में समारोह पूर्वक रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।वही गांव से लेकर बाजार तक मन मोहक झांकी निकाली गई।इस दौरान डीजे के धुन पर भक्ति गीतों के पर लोग झूमे वहीं चुनहवा चौक पर मंच लगाकर रविदास जयंती पर रविदास के व्यक्तित्व पर दर्जनों लोगों ने अपने-अपने विचार रखें। वही रविदास के ज्ञान को आत्मसात करने व उनके बताए रास्ते पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया। इस दौरान जुलूस में नौजवान युवक डीजे की धुन पर नाचते रहे। कार्यक्रम में गायकों ने अपनी मनमोहक भक्ति गीतों से श्रोताओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। जगह-जगह पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा इस दौरान कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं घटी जीयनपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह ने भ्रमण कर झांकी व जुलूस का निरीक्षण किया।इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में महेंद्र प्रताप,कपिल कुमार, अनिल कुमार,अमित,गोपाल कोटेदार प्रधान जयराम सिंह पटेल,प्रधान मनोज चौरसिया, प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, अवधराज,सुनील कुमार, धर्मदेव,हरिबंश कुमार,अजय साहनी,कुमार गौरव, राधेश्याम कनौजिया सहित दर्जनों लोग
सम्मिलित रहे।
No comments:
Post a Comment