हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के सराय सागर मालटारी निवासी बरखुराम पुत्र सोम्मर राम उम्र 50 वर्ष की हाईटेंशन तार की चपेट में आ जाने से मौत हो गई।
जीयनपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। सराय सागर मालटारी निवासी मजदूर बरखूराम मजदूरी का काम करता था। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बटसरा निवासी पुरंदर मौर्य पुत्र मूसई मौर्य के यहां पिछले कई दिनों से मजदूरी कर रहा था। पुरंदर मौर्या को प्रधानमंत्री आवास का धन आवंटित हुआ था। उसी धन से वह अपना मकान बनवा रहा था। दिन में लगभग 1:00 के करीब मजदूरी कर रहा बरखूराम लोहे की छड़ सीधी कर रहा था इसी बीच बगल से गुजर रहे हाईटेंशन तार से छड़ छू गया। जिससे पूरी सरिया में करंट उतर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था । उसके पास 8 लड़कियां थी। पत्नी की मौत 5 माह पूर्व ही बीमारी के चलते हो गई थी। गरीब परिवार के मुखिया की आकस्मिक मौत से पूरे परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। मृतक की लड़कियों का रो रो कर बुरा हाल है।
No comments:
Post a Comment